मिस्र में संसदीय चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान समाप्त
इस चुनाव में निचले सदन में राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी को बहुमत मिलने की प्रबल संभावना है.
इस चुनाव में निचले सदन में राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी (Fateh Al Sisi) को बहुमत मिलने की प्रबल संभावना है. दूसरे चरण में मिस्र के 27 में से 13 प्रांतों में दो दिन मतदान हुआ. तीन करोड़ 10 लाख से अधिक लोग इस चरण में मतदान करने के योग्य थे. राष्ट्रीय निर्वाचन प्राधिकरण के अनुसार, पिछले महीने पहले चरण में केवल 90 लाख लोगों यानी 28 प्रतिशत लोगों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया था. दोनों चरणों में 6.3 करोड़ से अधिक लोग लोग मतदान के योग्य थे.
अगस्त में सीनेट के चुनाव में मात्र 14.23 प्रतिशत लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया था.
यह भी पढ़े: गौतम गंभीर की अरविंद केजरीवाल को नसीहत, कही ये बड़ी बात.
संसदीय चुनाव के अंतिम चरण का मतदान स्थानीय समयानुसार रविवार रात नौ बजे समाप्त हुआ. चुनाव परिणाम इस सप्ताह अंत में आने की संभावना है.
Tags
संबंधित खबरें
Google की चेतावनी: 'Arsink' मैलवेयर ने दुनिया भर में 45,000 Android यूजर्स को बनाया शिकार; जानें डेटा सुरक्षित रखने के उपाय
Surajkund Mela 2026: हरियाणा के फरीदाबाद में आज से शुरू हो रहा सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला, टिकट सहित जानें अन्य पूरी जानकारी
भारत-मिस्र के बढ़ते संबंधों से दोनों देशों के बीच ईवी, रिन्यूएबल एनर्जी और फिनटेक में सहयोग के खुलेंगे द्वार
Gaza Peace Summit: गाजा युद्धविराम समझौते के समर्थन में दस्तावेज पर साइन किए गए
\