जरुरी जानकारी | साइंट डीएलएम, दो अन्य कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की हरी झंडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा कंपनी साइंट डीएलएम, स्वास्थ्य सुविधा कंपनी हेल्थविस्टा इंडिया और वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की हरी झंडी मिल गई है।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा कंपनी साइंट डीएलएम, स्वास्थ्य सुविधा कंपनी हेल्थविस्टा इंडिया और वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की हरी झंडी मिल गई है।

सेबी ने बुधवार को बताया कि तीनों कंपनियों ने जुलाई, 2022 और जनवरी, 2023 के बीच नियामक के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराये थे। कंपनियों को 29-31 मार्च के दौरान बाजार नियामक का ‘निष्कर्ष’ मिला है।

किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का ‘निष्कर्ष’ जरूरी होता है।

दस्तावेजों के अनुसार, साइंट डीएलएम के आईपीओ में 740 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

वहीं हेल्थविस्टा इंडिया के आईपीओ में 200 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके शेयरधारक 56,252,644 शेयरों की बिक्री पेशकश लाएंगे।

जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज के आईपीओ में 490 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तकों और निवेशकों द्वारा 1.05 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश लाई जाएगी।

इन कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू