जरुरी जानकारी | सेबी ने प्रतिभूति बाजार प्रशिक्षकों के लिये आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाकर छह नवंबर की

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर बाजार नियामक सेबी ने प्रतिभूति बाजार प्रशिक्षकों (एसएमएआरटीएस) के लिये आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर छह नवंबर कर दी है। पूंजी बाजार में खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी के साथ ये प्रशिक्षक नियामक के निवेशक शिक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।

इससे पहले आवेदन जमा करने की अंति तिथि 16 अक्टूबर थी।

यह भी पढ़े | EPFO की WhatsApp Helpline सेवा शुरू, PF ग्राहक अब ऐसे उठा सकते हैं Provident Fund सुविधाओं का लाभ.

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा कि शिक्षित निवेशक ‘संरक्षित निवेशक’ होते हैं। इसको देखते हुए वह निवेशक शिक्षा कार्यक्रम को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहता है ताकि निवेशक प्रतिभूति बाजार को बेहतर तरीके से समझ सके और सोच-विचारकर निर्णय कर सके।

एक सार्वजनिक नोटिस में नियामक ने कहा कि पात्र इकाइयों को प्रशिक्षकों का पैनल बनाने को लेकर आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाकर छह नवंबर की जा रही है।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Election 2020: राम गोपाल यादव होंगे यूपी राज्यसभा सीट पर एसपी प्रत्याशी.

इससे पहले, सेबी ने सितंबर में पात्र इकाइयों से एसएमएआरटीएस के पैनल में शामिल होने को लेकर आवेदन मंगाये थे।

ऐसा माना जा रहा है कि ये प्रशिक्षक मौजूदा और संभावित निवेशकों के लिये निवेशक जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे।

इस कार्यक्रम के विषयों में प्रतिभूति बाजार की बुनियादी बातें, निवेशकों का अधिकार और जवाबदेही, बाजार में निवेश करने से जुड़े जोखिम और रिटर्न, शिकायत समाधान प्रणाली समेत अन्य बातों को शामिल किये जाने की संभावना है।

ये कार्यक्रम हिंदी और अंग्रेजी के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय ओं में आयोजित किये जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)