जरुरी जानकारी | सेबी ने एनडीटीवी में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी की खरीद को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी की खरीद के लिए अडाणी समूह को खुली पेशकश लाने की मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, 14 नवंबर बाजार नियामक सेबी ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी की खरीद के लिए अडाणी समूह को खुली पेशकश लाने की मंजूरी दे दी है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, बाजार नियामक ने एनडीटीवी में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी लेने के लिए 492.81 करोड़ रुपये की प्रस्तावित पेशकश पर गत सात नवंबर को अंतिम टिप्पणी दे दी।

यह खुली पेशकश 22 नवंबर को खुलेगी और पांच दिसंबर को बंद हो जाएगी। एनडीटीवी की तरफ से हाल में शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक खुली पेशकश के लिए 294 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की गई है।

गौतम अडाणी की अगुवाई वाले अडाणी समूह ने गत अगस्त में विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। वीसीपीएल ने एनडीटीवी के संस्थापकों को एक दशक पहले 400 करोड़ रुपये से अधिक राशि कर्ज के तौर पर दी थी। इस कर्ज के एवज में ऋणदाता को किसी भी समय एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने का प्रावधान रखा गया था।

अडाणी समूह के हाथों अधिग्रहण के बाद वीसीपीएल ने 17 अक्टूबर को ऐलान किया था कि वह एनडीटीवी के अल्पांश शेयरधारकों से अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश लाएगी।

वीसीपीएल के साथ एएमजी मीडिया नेटवर्क्स और अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड यह 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेंगे। खुली पेशकश के तहत 294 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 1.67 करोड़ शेयरों की पेशकश की जाएगी। पूर्ण अभिदान मिलने की स्थिति में इस खुली पेशकश का आकार 492.81 करोड़ रुपये होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी