जरुरी जानकारी | सेबी ने बाजारों को एक ही जिंस में कई अनुबंध की इजाजत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को एक ही जिंस में कई अनुबंध शुरू करने की अनुमति दी। जिंस वायदा बाजार में निवेशकों की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए यह फैसला किया गया।

नयी दिल्ली, 12 जनवरी पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को एक ही जिंस में कई अनुबंध शुरू करने की अनुमति दी। जिंस वायदा बाजार में निवेशकों की व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए यह फैसला किया गया।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक परिपत्र में कहा कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

इससे पहले शेयर बाजारों ने सेबी के सामने चिंता जताई थी कि सोने, चांदी और कीमती धातुओं को छोड़कर अन्य जिंस पर एकल अनुबंध की अनिवार्यता के कारण निवेशकों की भागीदारी सीमित है। खासतौर से धातु अनुबंधों में ऐसा देखने को मिल रहा था।

बाजार नियामक ने कहा, ‘‘ऐसे में उचित परामर्श के बाद यह फैसला लिया गया है कि शेयर बाजारों को एक ही जिंस में कई अनुबंध शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है।’’

एक वायदा सौदा, जिसमें कोई एक जिंस शामिल होती है, को ‘जिंस वायदा’ अनुबंध के रूप में जाना जाता है। आमतौर पर जिंस वायदा बाजार में जिंसों को दो व्यापक श्रेणियों में बांटा जाता है - कृषि जिंस और गैर-कृषि जिंस।

नियामक ने कीमतों पर लगाम लगाने के लिए दिसंबर में सात कृषि जिंसों में वायदा और विकल्प कारोबार के निलंबन को दिसंबर, 2023 तक एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\