देश की खबरें | अन्नाद्रमुकों के साथ सीटों की साझेदारी संबंधी वार्ता लंबी नहीं खिंच रही है: एल मुरुगन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने सोमवार को कहा कि छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अन्नाद्रमुक के साथ सीटों की साझेदारी की वार्ता खिंच नहीं रही है और उनका लक्ष्य इस गठबंधन की जीत सुनिश्चित करना है ।

चेन्नई, एक मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने सोमवार को कहा कि छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अन्नाद्रमुक के साथ सीटों की साझेदारी की वार्ता खिंच नहीं रही है और उनका लक्ष्य इस गठबंधन की जीत सुनिश्चित करना है ।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एल मुरुगन ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उनकी पार्टी ने अन्नाद्रमुक से कितनी सीटें मांगी हैं । उन्होंने कहा कि एक या दो दिन में सीटों के आवंटन के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

हालांकि उनका यह कहना था कि 234 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा दहाई अंक के साथ लौटेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अन्नाद्रमुक नीत राजग सत्ता में लौटे। उसके लिए भाजपा के तमिलनाडु के कार्यकर्ता कठिन परिश्रम कर रहे हैं। ’’

एक दिन पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम जैसे अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत की थी।

जब मुरुगन से पूछा गया कि रविवार देर रात बातचीत में सीटों का बंटवारा तय हो गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा किसने कहा? कल बस बातचीत हुई।’’

उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वार्ता खिंचती जा रही है।

जब संवाददाताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से यह जानना चाहा कि भाजपा ने अन्नाद्रमुक से कितनी सीटें मांगी हैं तो उन्होंने बस इतना कहा, ‘‘ हमारे विधायक दहाई अंक में होंगे... मैं पिछले कुछ दिनों से यह कह रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट