खेल की खबरें | टेस्ट पदार्पण के बजाय परिवार को प्राथमिकता देंगे सीन एबट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सीन एबट को एशेज श्रृंखला के दौरान टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है लेकिन इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उस समय वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिये अपनी पत्नी के साथ समय बिताना चाहते हैं और यदि इस कारण उन्हें टेस्ट खेलने के लिये थोड़ा और इंतजार करना पड़े तो उन्हें खेद नहीं होगा।

मेलबर्न, 27 अक्टूबर सीन एबट को एशेज श्रृंखला के दौरान टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है लेकिन इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उस समय वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिये अपनी पत्नी के साथ समय बिताना चाहते हैं और यदि इस कारण उन्हें टेस्ट खेलने के लिये थोड़ा और इंतजार करना पड़े तो उन्हें खेद नहीं होगा।

जेम्स पैटिनसन के अचानक संन्यास लेने के कारण एबट सहित अन्य गेंदबाजों के लिये टीम में जगह बनाने के दरवाजे खुल गये हैं क्योंकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया पैट कमिन्स, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को रोटेट करने की रणनीति अपना सकता है।

एबट ने कहा कि वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके टेस्ट टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने पहले बच्चे के जन्म के लिये वह दिसंबर के आखिर में टीम के साथ नहीं रह पाएंगे।

एबट ने आस्ट्रेलियाई मीडिया से कहा, ‘‘मैं खुद पर किसी तरह का तमगा लगाकर एशेज श्रृंखला में खेलने के मौके को खतरे में नहीं डालना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे टीम में चयन के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर ऐसा होता है तो मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि मैं दिसंबर के आखिर में अपनी लड़की के जन्म के समय सिडनी में रहूं।’’

एबट ने कहा, ‘‘हमें जितना हो सके उतनी अच्छी तरह से इस पर काम करना होगा और अगर इसका मतलब टेस्ट टीम और एशेज श्रृंखला के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाना है तो मैं इसके लिये तैयार हूं। उम्मीद है कि चीजें हमारे अनुकूल होंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\