देश की खबरें | एसडीपीआई को 2018-19 से 11 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा माने जाने वाले ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) को 2018-19 से 11 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला है। निर्वाचन आयोग के पास उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 28 सितंबर प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा माने जाने वाले ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) को 2018-19 से 11 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला है। निर्वाचन आयोग के पास उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

दिल्ली में एक गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में एसडीपीआई का गठन जून 2009 में किया गया था और अप्रैल 2010 में निर्वाचन आयोग के पास इसे पंजीकृत कराया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2018-19 में पार्टी ने चंदे के रूप में 5.17 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2019-20 में 3.74 करोड़ रुपये प्राप्त किए। पार्टी को वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 2.86 करोड़ रुपये चंदा मिला।

एसडीपीआई को मिले चंदे का हवाला देते हुए अधिकारियों ने कहा कि इसका अधिकतर हिस्सा पार्टी को तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक से प्राप्त हुआ है।

एसडीपीआई ने बुधवार को एक बयान में पीएफआई और उससे सम्बद्ध संगठनों पर लगाए गए प्रतिबंध को ‘‘लोकतंत्र पर सीधा हमला’’ करार दिया।

पार्टी अध्यक्ष एम. के. फैजी ने एक बयान में कहा कि ‘‘जो कोई भी भाजपा सरकार की गलत और जनविरोधी नीतियों’’ के विरुद्ध बोलता है तो उसे गिरफ्तारी और छापेमारी के खतरे का सामना करना पड़ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\