विदेश की खबरें | ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने कोशिका के अंदर डीएनए की गतिविधियों को दर्शाने वाली तकनीक विकसित की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वैज्ञानिकों ने डीएनए के छोटे वृत्तों को एक कोशिका के अंदर गतिविधियां करते हुए दर्शाने के लिए एक तकनीक विकसित की है। उन्हें पहली बार ऐसा करने में कामयाबी मिली है।
लंदन, 16 फरवरी वैज्ञानिकों ने डीएनए के छोटे वृत्तों को एक कोशिका के अंदर गतिविधियां करते हुए दर्शाने के लिए एक तकनीक विकसित की है। उन्हें पहली बार ऐसा करने में कामयाबी मिली है।
लीड्स, शेफील्ड, यॉर्क और जॉन इंस सेंटर के अनुसंधानकर्ताओं की टीम ने अत्याधुनिक आणविक बल सूक्ष्मदर्शी प्रौद्योगिकी और एक सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि मुड़े हुए आकार में मौजूद डीएनए घुमावदार आकृति बनाते हैं।
अब से पहले वैज्ञानिक सूक्ष्मदर्शी का इस्तेमाल करते हुए डीनए की सिर्फ स्थिर तस्वीरें ही देख पाते थे। लेकिन अब यॉकशायर की टीम ने डीएनए के मुड़े हुए अणुओं का वीडियो बनाने के लिए अत्याधुनिक आणविक बल सूक्ष्मदर्शी को सुपर कंप्यूटर से जोड़ दिया।
इस तकनीक के जरिए अनुसंधानकर्ता डीएनए में एक-एक अणु की स्थिति को और वह कैसे मुड़ता है, उसे देख सकते हैं।
शेफील्ड विश्वविद्यालय में पॉलीमर एवं साफ्ट मैटर की डॉ एलिस पाइन ने यह वीडियो बनाई। उन्होंने कहा, ‘‘डीएनए जैसी छोटी चीज को इस तरह से देखना बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। अब से पहले इतनी गहराई से इसे कभी नहीं देखा गया था। ’’
यह अध्ययन नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)