देश की खबरें | ओडिशा में कक्षा नौ और 11 के लिए आठ फरवरी से पुनः खुलेंगे स्कूल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए कक्षा नौ और 11 के छात्रों को आठ फरवरी से स्कूल जाने की अनुमति दी जाएगी।

भुवनेश्वर, एक फरवरी ओडिशा सरकार ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए कक्षा नौ और 11 के छात्रों को आठ फरवरी से स्कूल जाने की अनुमति दी जाएगी।

इससे एक महीने पहले कक्षा दस और 12 के छात्रों के लिए स्कूल दोबारा खोले गए थे।

स्कूल एवं शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि आठ फरवरी से 30 अप्रैल तक कक्षा नौ और 11 के छात्रों के लिए सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक सप्ताह में छह दिन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

अधिसूचना में कहा गया कि इन दो घंटों में तीन पीरियड पढ़ाई होगी।

स्कूल एवं शिक्षा मंत्री एस आर दास ने कहा कि एक महीने पहले कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल फिर से खोले जाने के अनुभव के आधार पर कक्षा नौ और 11 के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\