देश की खबरें | ठाणे में दो छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने वाले स्कूल के गार्ड को पांच साल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने नगर निगम के स्कूल की दो छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने वाले सुरक्षा गार्ड को सोमवार को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

ठाणे, 25 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने नगर निगम के स्कूल की दो छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने वाले सुरक्षा गार्ड को सोमवार को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

विशेष पॉक्सो न्यायाधीश वी.वी. विरकर ने सुरक्षा गार्ड विकास शंकर चव्हाण (35) को भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया और उसे पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने दोषी पाए गए सुरक्षा गार्ड पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया और आदेश दिया कि यह राशि पीड़ितों को मुआवजे के रूप में समान रूप से दी जाए।

विशेष लोक अभियोजक रेखा हिवराले ने अदालत को बताया कि 22 अगस्त 2016 को विकास शंकर 10 वर्षीय दो छात्राओं को स्कूल परिसर में अपने कमरे में ले गया और उनका यौन उत्पीड़न किया। छात्राओं ने उस पर हमला कर दिया और वहां से भागने में सफल रहीं।

विशेष लोक अभियोजक के मुताबिक बाद में आरोपी ने छात्राओं को अपने मोबाइल फोन पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी दिखाए, शौचालय तक उनका पीछा किया और उन्हें धमकी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आरोपों को साबित करने के लिए ग्यारह गवाहों से पूछताछ की गई और मामले की सुनवाई के दौरान एक पीड़ित की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज