देश की खबरें | स्कूल बस गड्ढे में गिरी, छह छात्रा मामूली रूप से घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई, जिससे छह छात्रा घायल हो गईं।
कौशांबी (उप्र), 11 सितंबर जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई, जिससे छह छात्रा घायल हो गईं।
घायल छात्राओं का एक नजदीक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव के पास गंगा नदी के कछार की है।
सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ स्थित एच एच ए कॉन्वेंट स्कूल की बस क्षेत्र के विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जा रही थी। तरसौरा गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में चली गई, जिससे उसमें सवार छह छात्रा घायल हो गईं।
उन्होंने बताया कि घायल छात्राएं कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक की विद्यार्थी हैं। सभी की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच है।
उन्होंने बताया कि घायल छात्राओं का नजदीक के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया और इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
पुलिस ने जेसीबी की सहायता से बस को गड्ढे से बाहर निकलवाया।
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)