विदेश की खबरें | कॉलिन जॉस्ट संग विवाह के बंधन में बंधीं स्कारलेट जोहान्सन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट “सैटरडे नाइट लाइव्स” से मशहूर कॉलिन जॉस्ट के साथ विवाह के बंधन में बंध गई हैं।

लॉस एंजिलिस, 30 अक्टूबर हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट “सैटरडे नाइट लाइव्स” से मशहूर कॉलिन जॉस्ट के साथ विवाह के बंधन में बंध गई हैं।

भूखमरी और बेसहारा बुजुर्गों को होने वाली समस्याओं के लिए प्रयासरत अमेरिकी एनजीओ मील्स ऑन व्हील्स के मुताबिक ‘ब्लैक विडो’ की अभिनेत्री जोहान्सन और “वीकेंड अपडेट” के होस्ट जॉस्ट ने सप्ताहांत में एक निजी समारोह में शादी कर ली।

यह भी पढ़े | Live Warms Removed From Man’s Eye: चीन में 60 वर्षीय मरीज की आंखों से निकले 20 जिंदा कीड़े, सर्जरी करने वाले डॉक्टर भी हुए हैरान.

कोविड-19 प्रोटोकॉल के मद्देनजर विवाह समारोह में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।

एनजीओ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया,“हम आप सभी को यह खबर देते हुए काफी रोमांचित हैं कि स्कारलेट जोहान्सन और कॉलिन जॉस्ट ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने परिवार और करीबी लोगों के बीच इस सप्ताहांत में शादी कर ली।”

यह भी पढ़े | France Muhammad Cartoon Row: फ्रासं के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी से भड़का दारुल उलूम देवबंद, इस्लामिक देशों से की यह मांग.

पोस्ट के अनुसार,“ उनके विवाह में उन्होंने मील्स ऑन व्हील्स के सहयोग से बेसहारा बुजुर्गों की मदद कर एक बदलाव लाने की इच्छा व्यक्त की।”

दो वर्षों तक डेट करने के बाद जोहान्सन और जॉस्ट ने मई, 2019 में सगाई कर ली थी।

स्कारलेट जोहान्सन की यह तीसरी शादी है। इसके पहले उन्होंने अभिनेता रेयान रेनॉल्ड्स(2008-10) और पत्रकार रोमेन दोरेक(2014-17) के साथ शादी की थी।

जोहांसन और दोरेक की एक बेटी है जिसका नाम रोज है। रोज का जन्म 2014 में हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\