देश की खबरें | डीटीसी बस खरीद में घोटाला हुआ, सीबीआई करे जांच :दिल्ली भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को उप राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा 1,000 लो फ्लोर बसों की खरीद में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को उप राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा 1,000 लो फ्लोर बसों की खरीद में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

गुप्ता ने कहा कि मामले में जांच करने वाली तीन सदस्यीय समिति ने अनेक खामियां देखने के बाद बसों के वार्षिक रख-रखाव अनुबंध (एएमसी) की निविदा को रद्द करने की सिफारिश की है।

उन्होंने कहा कि एएमसी की निविदा में अनियमितताओं और उल्लंघन के साक्ष्य मिले हैं। गुप्ता ने इसके पीछे आपराधिक षड्यंत्र और साठगांठ होने का आरोप लगाया।

गुप्ता ने कहा, ‘‘समिति ने निविदा प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाने की जरूरत बताई थी। हालांकि, पता चला कि जब डीटीसी ने एएमसी के लिए निविदा निकाली तो इन बातों पर ध्यान नहीं दिया गया।’’

समिति का गठन बैजल ने पिछले महीने किया था। इसमें दिल्ली सरकार के परिवहन आयुक्त और सतर्कता सचिव शामिल हैं।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बसों की खरीद में कोई अनियमितता नहीं हुई, लेकिन एएमसी में अनेक प्रक्रियागत खामियों की ओर उसने इशारा किया।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को दिल्ली भाजपा के नेताओं पर डीटीसी के बस खरीदने में अड़चन डालने का आरोप लगाया। उन्होंने यह दावा भी किया कि समिति ने केजरीवाल सरकार को बसों की खरीद के मामले में क्लीन चिट दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड