जरुरी जानकारी | एससीएआई ने दिल्ली के आबकारी सुधारों का स्वागत किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शॉपिंग सेंटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एससीएआई) ने दिल्ली सरकार के आबकारी सुधारों का स्वागत किया है। एससीएआई ने इन सुधारों को नया मार्ग प्रशस्त करने वाला करार देते समर्थन की घोषणा की है।
नयी दिल्ली, तीन अप्रैल शॉपिंग सेंटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एससीएआई) ने दिल्ली सरकार के आबकारी सुधारों का स्वागत किया है। एससीएआई ने इन सुधारों को नया मार्ग प्रशस्त करने वाला करार देते समर्थन की घोषणा की है।
दिल्ली सरकार ने 23 मार्च को एक मंत्री समूह की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए शराब की खुदरा बिक्री से पूरी तरह बाहर निकलने और शराब पीने की कानूनी उम्र को 25 से घटाकर 21 साल करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे पत्र में एससीएआई ने कहा, ‘‘आपके नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पथप्रवर्तक सुधार किया है।’’
एसोसिएशन ने नयी नीति का स्वागत करते हुए कहा कि वह इन सुधारों को पूरा समर्थन देगी।
पत्र में कहा गया है, ‘‘इससे दिल्ली में शराब कारोबार में सुधार आएगा और साथ ही सरकार का राजस्व बढ़ेगा। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इससे उपभोक्ता का अनुभव बेहतर हो सकेगा।’’
एससीएआई ने कहा कि नयी नीति से रेस्तरां और पब सहित उद्योग के लिए कारोबार सुगमता की स्थिति बेहतर हो सकेगी। रेस्तरां और पब देशभर में शॉपिंग सेंटर का अभिन्न अंग हैं।
एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि दिल्ली के आबकारी सुधार अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन सकेंगे।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)