देश की खबरें | अहमदनगर में एससी लोगों पर हमला: अजित बोले, किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को अहमदनगर जिले में अनुसूचित जाति के चार लोगों को कथित तौर पर पेड़ से उल्टा लटकाने और उन्हें डंडों से पीटने की घटना पर कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुणे, 28 अगस्त महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को अहमदनगर जिले में अनुसूचित जाति के चार लोगों को कथित तौर पर पेड़ से उल्टा लटकाने और उन्हें डंडों से पीटने की घटना पर कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस के अनुसार, अहमदनगर के श्रीरामपुर तालुका के हरेगांव गांव में 25 अगस्त को एक बकरी और कुछ कबूतर चुराने के संदेह में छह लोगों के एक समूह ने पीड़ितों को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर दिया और फिर एक पेड़ से उन्हें उल्टा लटकाकर डंडों से पीटा।

घटना के संबंध में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना के बारे में पूछे जाने पर पवार ने पुणे में संवाददाताओं से कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

'बारिश की कमी' के मद्देनजर राज्य में सूखा घोषित करने की कुछ वर्गों की मांग पर अजित पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, संबंधित मंत्रियों और खुद उन्होंने एक बैठक करके जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हालात पर सरकार की पैनी नजर है।

अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करने पर अजित ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री फैसले ले रहे हैं और जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और वह भारत को तीन शीर्ष अर्थव्यवस्था वाले देशों में शुमार करने के लिए काम कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\