जरुरी जानकारी | एसबीआई का वैयक्तिक ऋण पांच लाख करोड़ रुपये के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को कहा कि बड़े आवासीय ऋणों को छोड़कर उसके वैयक्तिक बैंकिंग कर्जों का आकार पांच लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।

मुंबई, पांच दिसंबर देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को कहा कि बड़े आवासीय ऋणों को छोड़कर उसके वैयक्तिक बैंकिंग कर्जों का आकार पांच लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उठाए गए कदमों और डिजिटल अभियानों ने वैयक्तिक बैंकिंग ऋण को पांच लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

बयान के मुताबिक, कुल वैयक्तिक कर्जों में से आखिरी एक लाख करोड़ रुपये का ऋण एसबीआई ने पिछले एक साल में बांटा है। उसके पहले के एक लाख करोड़ रुपये के वैयक्तिक कर्ज देने में बैंक को 15 महीने लगे थे।

खारा ने कहा कि एसबीआई के इन वैयक्तिक कर्जों में आवासीय ऋण शामिल नहीं हैं। इनमें मुख्य रूप से व्यक्तिगत ऋण, पेंशन कर्ज, वाहन ऋण, शिक्षा ऋण एवं स्वर्ण ऋण शामिल हैं।

एसबीआई अपनी 22,309 शाखाओं और 66,757 व्यवसाय प्रतिनिधियों की मदद से समूचे खुदरा कारोबार का संचालन करता है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी