जरुरी जानकारी | एसबीआई ने तीन शहरों में खोली ‘योनो’ शाखाएं

मुंबई, 30 जून भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चुनिंदा शहरों में ‘योनो शाखाएं’ खोली हैं। इसका मकदस बैंक के ग्राहकों के बीच डिजिटल बैंकिंग अपनाने को बढ़ावा देना है।

योनो (यू ओनली नीड वन) एसबीआई की डिजिटल बैंकिंग एप है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस महीनें से मिलेगी पूरी सैलरी और पेंशन.

बैंक ने एक विज्ञप्ति ने कहा कि उसने पायलट परियोजना के तहत नवी मुंबई, इंदौर और गुरुग्राम में एक-एक योनो शाखा खोली है।

एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, ‘‘ हमें भरोसा है कि योनो शाखा ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने में सशक्त बनाएगी और इसकी मदद से वह आसानी से सभी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।’’

यह भी पढ़े | Assam Lottery Results Today: असम लॉटरी का 30 जून का लकी ड्रा रिजल्ट फटाफट ऑनलाइन assamerterter.com पर देखें.

बैंक के स्व-सेवा केंद्रों पर ग्राहक चौबीसों घंटे स्मार्ट मशीनों से चेक जमा करने, पैसा निकालने, पैसा जमा करने और पासबुक प्रिंट करने का काम कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बैंक के कर्मचारियों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होती।

बैंक ने अपनी स्थापना की 65वीं वर्षगांठ पर इन शाखाओं को पेश किया। बैंक की योजना अगले पांच साल में देशभर में ऐसी शाखाएं खोलने की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)