जरुरी जानकारी

Assam Lottery Results Today: असम लॉटरी का 30 जून का लकी ड्रा रिजल्ट फटाफट ऑनलाइन assamlotteries.com पर देखें

असम लॉटरी (Assam Lottery) के परिणाम मंगलवार (30 जून) को राज्य की आधिकारिक लॉटरी वेबसाइट assamlotteries.com पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा. असम राज्य लॉटरी से लोगों को पांच लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलता है.

Assam Lottery Results Today: असम लॉटरी का 30 जून का लकी ड्रा रिजल्ट फटाफट ऑनलाइन assamlotteries.com पर देखें
लॉटरी I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty Images)

गुवाहाटी: असम लॉटरी (Assam Lottery) के परिणाम मंगलवार (30 जून) को राज्य की आधिकारिक लॉटरी वेबसाइट assamlotteries.com पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा. असम राज्य लॉटरी से लोगों को पांच लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलता है. पूरे सप्ताह में असम में प्रति दिन कुल तीन लॉटरी आयोजित की जाती हैं और सभी तीन लॉटरी के अलग-अलग नाम हैं. जिन लोगों ने ऑनलाइन लकी ड्रॉ (Lucky Draw) के लिए टिकट खरीदे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे लॉटरी परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए केवल अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

असम लॉटरी के परिणाम एक दिन में तीन बार घोषित किए जाते हैं. पहले लकी ड्रॉ के परिणाम प्रतिदिन दोपहर 12 बजे घोषित किए जाते हैं, दूसरे के लिए लॉटरी रिजल्ट शाम 5 बजे घोषित किया जाता है जबकि तीसरे ड्रा के लिए परिणाम उसी दिन रात 8 बजे जारी किया जाता है. 30 जून को असम फ्यूचर फेथफुल (Assam Future Faithful), असम सिंघम रेड (Assam Singam Red) और असम कुइल डायमंड (Assam Kuil Diamond) का परिणाम क्रमशः दोपहर 12 बजे, शाम 5 बजे और शाम 8 बजे जारी किया जाएगा. मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1 मार्च 2020 से लॉटरी पर पूरे देश में लगेगा 28 फीसदी जीएसटी

असम लॉटरी लोगों के लिए रोमांचक नकद पुरस्कार जीतने का मौका देती है. इसके प्रथम पुरस्कार विजेता को 5 लाख रुपये, दूसरा विजेता को 25,000 रुपये और तीसरे विजेता को 10,000 रुपये मिलते है. जबकि चौथा पुरस्कार विजेता 1000 रुपये का हकदार होता है. असम राज्य लॉटरी के लॉटरी टिकट (Nagaland Lottery) की कीमत है महज सात रुपये होती है. वहीं, पश्चिम बंगाल लॉटरी (West Bengal Lottery), सिक्किम लॉटरी (Sikkim Lottery) और नागालैंड लॉटरी के परिणाम सांबद लॉटरी (Sambad Lottery) के वेबसाइट lotterysambadresult.in पर जारी होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).