जरुरी जानकारी | कर्मचारियों में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद एसबीआई ने मुंबई, ठाणे में तीन शाखाएं बंद कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कर्मचारियों में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद मुंबई की दो और ठाणे की एक शाखा को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि बैंक के आठ कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

मुंबई, 14 जून देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कर्मचारियों में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद मुंबई की दो और ठाणे की एक शाखा को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि बैंक के आठ कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

बैंक के एक वरिष्ठ कर्मचारी ने बाया कि ठाणे की मुख्य शाखा में 25 में से सात कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद पिछले सप्ताह शाखा को बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम मुंबई उपनगर के जोगेश्वरी (पूर्व) में स्थानीय चेक प्रोसेसिंग सेल (एलसीपीसी) के एक नकदी अधिकारी को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद इसी सप्ताह की शुरुआत में शाखा को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। अंधेरी में स्थित एलसीपीसी में बैंक ने अस्थायी रूप से परिचालन बंद कर दिया है। यहां एक माली को कोरोना संक्रमित पाया गया है।

इस बारे में संपर्क करने पर एसबीआई ने कहा कि महाप्रबंधक की अगुवाई वाली हमारी त्वरित प्रतिक्रिया टीम देशभर में स्थिति की निगरानी कर रही है। किसी कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर तय प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान बैंकों को आवश्यक सेवाओं में गिना गया है।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

पिछले कुछ दिन के दौरान एसबीआई के तीन कर्मचारियों... संदू बोराडे (चर्चगेट शाखा), अनिर्बन दत्ता (बेलापुर सीबीडी शाखा) और रमेश राणे (घाटकोपर शाखा) की मृत्यु कोरोना वायरस से हुई है।

कर्मचारियों की मृत्यु पर बैंक ने शोक जताते हुए कहा है कि बैंक के स्थापित नियमों के तहत कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा (कोविड मुआवजा राशि सहित) दिया गया है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस