जरुरी जानकारी | एसबीआई कार्ड का मुनाफा दूसरी तिमाही में 46 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई कार्ड का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 46 प्रतिशत घटकर 206 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 381 करोड़ रुपये रहा था।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर एसबीआई कार्ड का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 46 प्रतिशत घटकर 206 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 381 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय छह प्रतिशत बढ़कर 2,513 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 2,376 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

एसबीआई काड्र्स् का प्रवर्तक देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक है।

कंपनी ने कहा कि समीक्षावधि में उसके सक्रिय कार्ड की संख्या 16 प्रतिशत बढ़कर 1.10 करोड़ हो गयी। पिछले साल इसी अवधि में यह 95 लाख थी।

यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.

इन कार्ड के जरिये कुल 29,590 करोड़ रुपये का व्यय हुआ जोकि पिछले साल की इसी तिमाही के 33,176 करोड़ रुपये से 10.8 प्रतिशत कम है।

कंपनी की ब्याज से आय इस दौरान 9.7 प्रतिशत बढ़कर 1,275 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इस दौरान काड्र्स की ब्याज आय 1,162 करोड़ रुपये थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 30 सितंबर 2020 को उसकी सकल गैर- निष्पादित संपत्ति 4.29 प्रतिशत रही जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 2.33 प्रतिशत रही थी। इस दौरान कंपनी का सकल अग्रिम (रिण और प्राप्य) सितंबर 2020 तक मामूली बढ़कर 23,978 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 23,038 करोड़ रुपये पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\