जरुरी जानकारी | एसबीआई कार्ड का पहली तिमाही मुनाफा 14 प्रतिशत बढ़कर 393 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसबीआई कार्ड्र्स एण्ड पेमेंट सर्विसिज लिमिटेड (एसबीआई कार्ड) के सोमवार को जारी परिणाम के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले 14 प्रतिशत बढ़कर 393 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई एसबीआई कार्ड्र्स एण्ड पेमेंट सर्विसिज लिमिटेड (एसबीआई कार्ड) के सोमवार को जारी परिणाम के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले 14 प्रतिशत बढ़कर 393 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

मुख्य तौर पर ब्याज आय बढ़ने और कर्ज पर भुगतान कम रहने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

एसबीआई कार्ड की यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अप्रैल से जून 2019 की तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 346 करोड़ रुपये रहा था। एसबीआई कार्ड देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अनुषंगी कंपनी है।

कंपनी ने कहा है कि अप्रैल से जून 2020 की अवधि में कार्ड के जरिये खर्च घटकर 19,085 करोड़ रुपये रहा है जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 30,174 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि इस दौरान क्रेडिटकार्डधारकों पर बकाया अग्रिम राशि 10 प्रतिशत बढ़कर 23,330 करोड़ रुपये थी। पिछले साल इसी समय कार्ड की बकाया 21,231 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

एसबीआई कार्ड ने कहा है कि उसके सक्रिय कार्ड की संख्या 20 प्रतिशत बढ़कर 1.06 करोड़ तक पहुंच गई है जो कि इसी अवधि में पिछले साल 0.88 करोड़ पर थी।

जून 2020 में प्रत्येक कार्ड पर औसत दैनिक खर्च कोविड- 19 के पूर्व स्तर से 76.5 प्रतिशत रहा। मई में यह आंकड़ा 54 प्रतिशत पर था।

आलोच्य अवधि में एसबीआई कार्ड की कुल आय पांच प्रतिशत घटकर 2,196 करोड़ रुपये रही। एक साल पहली पहली तिमाही में यह 2,304 करोड़ रुपये रही थी। इसमें सबसे ज्यादा ब्याज आय 34.6 प्रतिशत बढ़कर 1,412 करोड़ रुपय रही जबकि फीस और सेवाओं से आय 27.1 प्रतिशत घटकर 668 करोड़ रुपये रह गई। वहीं अन्य प्राप्तियां एक साल पहले के 236 करोड़ रुपये से घटकर मात्र 43 करोड़ रुपये रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\