विदेश की खबरें | हमलावर को ट्रंप की रैली के दौरान एक छत से दूसरी छत पर जाते देखा: गवाह का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पेनसिल्वेनिया में चुनावी रैली में मौजूद दो प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि उन्होंने हमलावर को देखा था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 14 जुलाई अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पेनसिल्वेनिया में चुनावी रैली में मौजूद दो प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि उन्होंने हमलावर को देखा था।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बंदूकधारी एक छत से दूसरी छत पर जा रहा था और शायद वह ट्रंप पर गोली चलाने के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश में था।

संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने हमलावर की पहचान पेनसिल्वेनिया के बेथेल पार्क निवासी 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के रूप में की। उसके पास एक राइफल थी। सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने उसे मार गिराया।

ट्रंप पर हुए इस हमले को उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा एजेंसियों की घोर लापरवाही के तौर पर देखा जा रहा है। हमलावर के ट्रंप के इतने नजदीक पहुंचना और उन पर हमला करना सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर रहा है।

अमेरिकी मीडिया की खबर के अनुसार, ट्रंप जिस स्थान से लोगों को संबोधित कर रहे थे वहां (मंच) से हमलावर ‘‘200 से 250 गज’ दूर था।

‘सीबीएस न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, बेन मैकर नामक एक व्यक्ति ने कहा कि उसने ‘‘उस युवक को एक छत से दूसरी छत पर जाते देखा।’’

मैकर ने कहा कि हमलावर एक इमारत की छत पर था।

उसने एक अधिकारी को बताया कि ट्रंप अपने समर्थकों को जिस स्थान से संबोधित कर रहे थे, उससे लगभग ‘200 से 250 गज’ दूरी पर हमलावर था।

मैकर ने कहा, ‘‘जब मैं वापस अपनी जगह पर जाने के लिए मुड़ा तो गोलियां चलने लगीं और फिर चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। हम सब वहां से भाग गए।’’

बटलर निवासी रयान नाइट ने भी कहा कि उसने संदिग्ध हमलावर को ‘अमेरिकन ग्लास रिसर्च बिल्डिंग’ के ऊपर देखा था।

नाइट ने कहा, ‘‘मैं गोलीबारी से करीब 20 मिनट पहले उस घेराबंदी के पास जाकर खड़ा हो गया, जहां ट्रंप थे। जब मैं ऐसा कर रहा था तो मैं एजीआर बिल्डिंग के निकट ही था और हमलावर वहीं था।’’

उसने कहा,‘‘ जब मैं वहां बैठा था तो एक व्यक्ति ने कहा कि उसके पास एक बंदूक है। जब मैंने ऊपर देखा तो इमारत के ऊपर एक आदमी था जिसके पास एक एम16 और एक कंबल था और उसका निशाना राष्ट्रपति की ओर था। उसने गोली चलानी शुरू कर दी। चार से पांच गोलियां चलीं। मैंने अपने साथ मौजूद व्यक्ति को नीचे धकेल दिया। मैं भी नीचे कूद गया। मैंने ऊपर देखा कि सीक्रेट सर्विस के कर्मी की गोली हमलावर के सिर में लगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\