विदेश की खबरें | यमन में सऊदी-नेतृत्व गठबंधन ने एकतरफा संघर्ष विराम शुरू किया, विद्रोहियों ने प्रस्ताव खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लड़ाई में सऊदी-प्रस्तावित संघर्ष विराम रमजान का पवित्र महीना प्रारंभ होने से पहले सुबह छह बजे शुरू हुआ।

लड़ाई में सऊदी-प्रस्तावित संघर्ष विराम रमजान का पवित्र महीना प्रारंभ होने से पहले सुबह छह बजे शुरू हुआ।

इसी तरह के कई प्रयास विफल रहे हैं, और इस बात की तत्काल कोई पुष्टि नहीं हुई है कि क्या सऊदी के नेतृत्व वाली सेना और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच लड़ाई रुक गई है।

मंगलवार की देर रात संघर्ष विराम की घोषणा की गई थी। हूती के अधिकारी मोहम्मद अल-बुकाती ने कुछ ही घंटों के भीतर सना के हवाई अड्डे को बंद करने और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा देश के बंदरगाहों पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

संयुक्त राष्ट्र और अन्य पक्ष रमजान के लिए एक संघर्ष विराम किये जाने पर जोर दे रहे थे।

जीसीसी, जिसके सदस्य बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हैं, ने मंगलवार को रियाद में वार्ता शुरू की।

जीसीसी महासचिव नायेफ अल-हजरफ ने यमन के प्रतिनिधिमंडल का रियाद में स्वागत किया और उन्होंने इसे सना को युद्ध से शांति की दिशा में ले जाने वाला कदम बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘यमन में सुरक्षा और शांति की राह असंभव नहीं है, भले ही चुनौतियां बड़ी हों।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\