जरुरी जानकारी | सऊदी अरब के युवराज का पाकिस्तान में निवेश बढ़ाने का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान में अपने देश के निवेश को 10 अरब डॉलर पर पहुंचाने और पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के पास अपनी जमा को बढ़ाकर पांच अरब डॉलर करने की संभावनाओं पर गौर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

इस्लामाबाद, 10 जनवरी सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान में अपने देश के निवेश को 10 अरब डॉलर पर पहुंचाने और पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के पास अपनी जमा को बढ़ाकर पांच अरब डॉलर करने की संभावनाओं पर गौर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

पाकिस्तान के मीडिया में मंगलवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

सऊदी संवाद समिति सऊदी प्रेस एजेंसी के हवाले से प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक, युवराज बिन सलमान ने पाकिस्तान में सऊदी अरब के निवेश को बढ़ाकर 10 अरब डॉलर तक पहुंचाने से संबंधित पहलुओं पर गौर करने का निर्देश दिया है।

पिछले साल 25 अगस्त को सऊदी अरब ने वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में अपने निवेश को बढ़ाकर 10 अरब डॉलर तक ले जाने की घोषणा की थी।

सऊदी अरब के युवराज ने पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के पास जमा की जाने वाली राशि को भी बढ़ाकर पांच अरब डॉलर करने के बारे में सऊदी विकास कोष (एसडीएफ) को अध्ययन करने को कहा है। गत दो दिसंबर को सऊदी अरब ने अपनी जमा को तीन अरब डॉलर से बढ़ाकर पांच अरब डॉलर करने की घोषणा की थी।

सऊदी अरब के युवराज और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच संचार का ढांचा मौजूद होने के बीच यह निर्देश सामने आया है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने सऊदी अरब की यात्रा कुछ दिन पहले ही पूरी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\