देश की खबरें | 27वें कोलकाता फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में 25 अप्रैल से एक मई तक आयोजित होने वाले 27वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) में सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की उत्कृष्ट कृति ‘अरण्येर दिन रात्री’ उद्घाटन फिल्म के तौर पर दिखाई जाएगी।

कोलकाता, 17 अप्रैल पश्चिम बंगाल में 25 अप्रैल से एक मई तक आयोजित होने वाले 27वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) में सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की उत्कृष्ट कृति ‘अरण्येर दिन रात्री’ उद्घाटन फिल्म के तौर पर दिखाई जाएगी।

केआईएफएफ के निदेशक राज चक्रवर्ती ने बताया कि महोत्सव के दौरान आयोजन स्थल के लगभग 10 स्थानों पर 40 देशों की कुल 163 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिसमें 104 फीचर फिल्में होंगी। महोत्सव का पहले नवंबर 2021 में आयोजन होना था, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। एक लाख से ज्यादा लोगों के यहां आने की उम्मीद है। सत्यजीत रे के जन्मशताब्दी वर्ष पर श्रद्धांजलि के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ के अलावा ‘नायक’, ‘हीरक राजार देशे’, ‘इनर आई’ और ‘बाला’ को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

चक्रवर्ती ने कहा कि फिल्म निर्माता बुद्धदेब दासगुप्ता, प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार, बंगाली अभिनेत्री स्वातिलेखा सेनगुप्ता और यूरोपीय निर्देशकों जीन पॉल बेलमांडो, जीन क्लाउड कैरियर और जे ल्यूक गोडार्ड की याद में एक विशेष कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है।

27वें फिल्म महोत्सव का ‘फोकस कंट्री’ फिनलैंड है और महोत्सव में देश की कम से कम छह फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

‘पीकू’ के निर्देशक शूजीत सरकार इस वर्ष सत्यजीत रे स्मृति व्याख्यान महोत्सव के दूसरे दिन देंगे। साथ ही दिवंगत गायिका लता मंगेशकर, संध्या मुखोपाध्याय और बप्पी लाहिड़ी को सम्मानित करने के लिए प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और केआईएफएफ समिति के वरिष्ठ सदस्य गौतम घोष ने कहा कि इस साल प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी - चलचित्रों में नवाचार, भारतीय की फिल्में और लघु फिल्में। घोष ने कहा, ‘‘पूरे देश और दुनिया में कई स्वतंत्र फिल्में बन रही हैं। यह महोत्सव ऐसे कुछ बेहतरीन कार्यों को मान्यता देना चाहता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी