खेल की खबरें | सात्विक-चिराग की जोड़ी फ्रेंच ओपन फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शनिवार को यहां चोई सोल गयू और किम वोन हो की कोरियाई जोड़ी पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष युगल फाइनल में प्रवेश किया।

पेरिस, 29 अक्टूबर राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शनिवार को यहां चोई सोल गयू और किम वोन हो की कोरियाई जोड़ी पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष युगल फाइनल में प्रवेश किया।

दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी ने नेट पर नियंत्रण के साथ आक्रामक खेल दिखाते हुए 18वीं रैंकिंग की कोरियाई जोड़ी को 45 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 21-18 21-14 से पराजित किया।

सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी 2022 में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर टूर्नामेंट के दूसरे फाइनल में पहुंची है। इससे पहले इस जोड़ी ने साल के शुरू में जनवरी में इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट जीता था।

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने अगस्त में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। अब फाइनल में उनका सामना इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी तथा चीनी ताइपे के लु चिंग याओ और यांग पो हान की जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

भारतीय जोड़ी इस कोरियाई जोड़ी से पहले कभी नहीं भिड़ी थी। चिराग ‘फ्रंट कोर्ट’ पर दमदार दिखे। सात्विक ने बैक से शानदार स्मैश जड़े जिससे भारतीयों ने बेहतरीन खेल दिखाया।

वर्ष 2019 चरण की उप विजेता जोड़ी कहीं भी मुश्किल में नहीं दिखी और उन्होंने शुरू से ही शिंकजा कसे रखा।

भारतीयों ने शुरू में 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन कोरियाई जोड़ी ने इसे 7-7 से बराबर कर दिया। पर सात्विक-चिराग ने ब्रेक तक चार अंक की बढ़त सुनिश्चित की।

ब्रेक के बाद कोरियाई जोड़ी ने वापसी की कोशिश की और वे 16-13 से आगे भी हो गये। लेकिन सतर्क चिराग ने सटीक रिटर्न ने उन्हें रोके रखा। हालांकि भारतीयों ने कई बार कोर्ट के बाहर भी शॉट लगाये। लेकिन अंत में चिराग ने सटीक स्मैश से पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में भी भारतीयों ने आक्रामकता जारी रखी और 7-4 की बढ़त बना ली। कोरियाई जोड़ी ने कई प्रयास किये, पर सफलता सात्विक-चिराग को हाथ लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त