खेल की खबरें | सासुओलो ने लोपेज के गोल से युवेंटस को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मैक्सिम लोपेज ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के पांचवें मिनट में निर्णायक गोल किया जिससे सासुओलो की टीम युवेंटस पर अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रही।
मैक्सिम लोपेज ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के पांचवें मिनट में निर्णायक गोल किया जिससे सासुओलो की टीम युवेंटस पर अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रही।
डेविस फ्राटेसी ने 44वें मिनट में सासुओलो की तरफ से पहला गोल किया था। अमेरिका के वेस्टन मैककेनी ने युवेंटस को 76वें मिनट में बराबरी दिलायी।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मैनचेस्टर यूनाईटेड से जुड़ने के बाद लगातार संघर्ष कर रही युवेंटस की टीम सेरी ए में 10 मैचों के बाद शीर्ष पर चल रहे एसी मिलान से 13 अंक पीछे है।
तीसरे नंबर के इंटर मिलान ने एक अन्य मैच में इंपोली को 2-0 से हराया। उसके और एसी मिलान के बीच अब सात अंक का अंतर रह गया है। सासुओलो इस जीत से नौवें नंबर पर पहुंच गया है। उसका युवेंटस से केवल एक अंक कम है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)