जरुरी जानकारी | संतोष गंगवार ने मानेसर में वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज के संयत्र का किया उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने शु्क्रवार को हरियाणा के मानेसर में वीवीडीएन टेक्नोलॉजीस के नए एसएमटी संयंत्र और मैकेनिकल टूलिंग पार्क-2 का उद्घाटन किया।

नयी दिल्ली, छह नवंबर श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने शु्क्रवार को हरियाणा के मानेसर में वीवीडीएन टेक्नोलॉजीस के नए एसएमटी संयंत्र और मैकेनिकल टूलिंग पार्क-2 का उद्घाटन किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने नए एसएमटी और मेकेनिकल टूलिंग संयंत्र में 150 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

यह भी पढ़े | Charmsukh Hot Web Series: ससुर और बहु के बीच के अवैध संबंध की हैरान कर देने वाली कहानी को दिखाती Ullu की नई वेब सीरीज हुई रिलीज.

बयान में गंगवार के हवाले से कहा गया है, ‘‘ वीवीडीएन के संयंत्र का आज उद्धाटन होना देश के सही दिशा में आगे बढ़ने का द्योतक है। हम वीवीडीएन की इस पहल का स्वागत करते हैं जो देश में प्रगति लाएगा एवं रोजागर बढ़ाएगा।’’

उन्होंने कहा कि कोविड- 19 के कारण से उत्पन्न चुनौती को देश को सकारात्मक दिशा में आगे ले जाने के अवसर के तौर पर लिया जा रहा है। ‘‘ऐसे समय में हमारे मंत्रालय पर बड़ी जिम्मेदारी हो जाती है। मोदी सरकार के विकास मॉडल के तहत श्रमिकों का कल्याण और रोजगार सृजन महत्वपूर्ण है।’’

यह भी पढ़े | Chandigarh Bans Sale and Use Of Crackers: चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और जलाने पर लगी पाबंदी.

एसएमटी से आशय सरफेस माउंट टेक्नोलॉजी से होता है। इस प्रौद्योगिकी में छपे हुए सर्किट बोर्ड (पीसीबी) की सतह पर सीधे ही इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों को जोड़ दिया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\