खेल की खबरें | संजीव कपूर एआईसीएफ के अध्यक्ष निर्वाचित, चौहान सचिव पद पर बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. संजय कपूर को सोमवार को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के ऑनलाईन मतदान से हुए चुनावों में अध्यक्ष चुना गया, जबकि भरत सिंह चौहान सचिव पद को बरकरार रखने में सफल रहे।

चेन्नई, चार जनवरी संजय कपूर को सोमवार को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के ऑनलाईन मतदान से हुए चुनावों में अध्यक्ष चुना गया, जबकि भरत सिंह चौहान सचिव पद को बरकरार रखने में सफल रहे।

उत्तर प्रदेश शतरंज संघ का प्रतिनिधित्व करने वाले कपूर ने करीबी मुकाबले में निवर्तमान अध्यक्ष पी आर वेंकटराम राजा को हराया। कपूर को राजा के 31 के मुकाबले 33 मत मिले। चौहान ने रवींद्र डोंगरे को 35-29 से हराया।

चौहान गुट से संबंध रखने वाले नरेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया, जिन्होंने किशोर बांदेकर को 34-30 मतों से हराया।

पिछले काफी समय से एआईसीएफ दो गुटों में बंटा हुआ था, जिसमें एक का नेतृत्व राजा जबकि दूसरे की अगुवायी चौहान कर रहे थे। चुनाव कराने के साथ दोनों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद चला आ रहा था।

दोनों गुटों ने पिछले डेढ़ साल में कई कानूनी लड़ाइयां लड़ी और ऐसे कई मामले आये जब अध्यक्ष और सचिव ने एक-दूसरे को अलग-अलग समय पर निलंबित कर दिया।

लंबे समय से चले आ रहे विवादों के बाद अदालत द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) के कन्नन की देखरेख में चुनाव कराये गये। कोविड-19 महामारी के कारण चुनाव प्रक्रिया का ऑनलाइन आयोजन हुआ।

यह 2005 के बाद पहली बार है जब एआईसीएफ में पदों के लिए चुनाव हुए। पिछले 15 वर्षों में उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से चुना गया था।

अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के अलावा, छह उपाध्यक्ष और छह संयुक्त सचिव भी चुने गए।

कपूर ने कहा कि वह देश के शतरंज खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए काम करेंगे।

उन्होंने पीटीआई- से कहा, ‘‘हमने इतिहास रचा है। यह शतरंज के चाहने वालों की जीत है। यह शतरंज के खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए एक नए युग की शुरुआत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड