देश की खबरें | संजय सिंह ने आबकारी नीति मामले में न बोलने की जमानत संबंधी शर्त का उल्लंघन किया: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह पर दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले के बारे में नहीं बोलने की जमानत संबंधी शर्त के उल्लंघन का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने जो किया है, उसके गंभीर परिणाम होंगे।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह पर दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले के बारे में नहीं बोलने की जमानत संबंधी शर्त के उल्लंघन का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने जो किया है, उसके गंभीर परिणाम होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सिंह के वकील ने उच्चतम न्यायालय में कहा है कि वह मामले के बारे में नहीं बोलेंगे, लेकिन वह मीडिया से बातचीत में मामले का जिक्र करते रहे हैं और दावा करते रहे हैं कि कोई घोटाला नहीं हुआ है।

भाटिया ने कहा कि आप सांसद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य आरोपियों को भी क्लीन चिट दे रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि सिंह लोगों को गुमराह करने के लिए तथ्यात्मक रूप से गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने सिंह पर शीर्ष अदालत की अवमानना का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘इसके परिणाम होंगे और वे बहुत गंभीर होंगे।’’

उन्होंने कहा कि सिंह ने आरोप लगाया है कि आप नेताओं के खिलाफ जबरदस्ती बयान देने के लिए गवाह खड़े किए गए। उन्होंने कहा कि इनमें से कई बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए हैं। भाटिया ने कहा कि मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयानों में कोई जबरदस्ती नहीं हो सकती।

उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करना और अदालतों की अवमानना करना आम आदमी पार्टी के चरित्र में है।

भाटिया ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि सिंह केजरीवाल, सिसोदिया और खुद की राजनीतिक कब्र खोद रहे हैं।’’

भाजपा प्रवक्ता ने सिंह के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि ईडी ने दस्तावेजी साक्ष्य, आरोपियों के व्हाट्सऐप रिकॉर्ड और उनके बीच ई-मेल का आदान-प्रदान किया है।

सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को सलाखों के पीछे डालने की साजिश रची।

जेल से जमानत पर बाहर आने के दो दिन बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने राघव मगुंटा पर केजरीवाल के खिलाफ झूठा बयान देने के लिए दबाव डाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड