खेल की खबरें | दोहा में जीत के साथ सानिया की डब्ल्यूटीए सर्किट पर वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सानिया मिर्जा ने डब्ल्यूटीए सर्किट में जीत के साथ वापसी की जब उन्होंने और स्लोवाकिया की उनकी जोड़ीदार आंद्रेजा क्लेपैक ने नादिया किचेनोक और ल्युडमाइला किचेनोक की युक्रेन की जोड़ी को हराकर यहां कतर टोटल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

दोहा, दो मार्च सानिया मिर्जा ने डब्ल्यूटीए सर्किट में जीत के साथ वापसी की जब उन्होंने और स्लोवाकिया की उनकी जोड़ीदार आंद्रेजा क्लेपैक ने नादिया किचेनोक और ल्युडमाइला किचेनोक की युक्रेन की जोड़ी को हराकर यहां कतर टोटल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

भारत और स्लोवेनिया की जोड़ी ने सोमवार रात डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट के पहले दौर में नादिया और ल्युडमाइला की जोड़ी को 6-4 6-7 10-5 से हराया।

सानिया का 12 महीने में यह पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला था। वह पिछली बार फरवरी 2020 में दोहा ओपन में ही खेली थी जिसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में टेनिस प्रतियोगिताएं ठप पड़ गईं थी।

सानिया स्वयं भी इस साल जनवरी में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरी हैं।

सानिया मातृत्व अवकाश के बाद जब प्रतिस्पर्धी टेनिस में लौटी थी तो उन्होंने नादिया के साथ ही जोड़ी बनाई थी और पिछले साल जनवरी में होबार्ट ओपन का खिताब जीता था।

सानिया और आंद्रेजा ने हालांकि पहले सेट के शुरू में ही अपनी सर्विस गंवाई जिससे यह जोड़ी 0-3 से पिछड़ गई। चौथे गेम में भी यह जोड़ी अपनी सर्विस गंवाने के कगार पर थी लेकिन स्कोर 1-3 करने में सफल रही।

भारत और स्लोवेनिया की जोड़ी ने सातवें गेम में किचेनोक बहनों की सर्विस तोड़कर वापसी की और स्कोर 4-4 किया। नौवें गेम में युक्रेन की जोड़ी की सर्विस तोड़ने और फिर अपनी सर्विस बचाकर सानिया और आंद्रेजा ने पहला सेट जीता।

युक्रेन की जोड़ी ने दूसरे सेट में सानिया और आंद्रेजा की सर्विस तोड़कर 3-1 की बढ़त बनाई। भारत और स्लोवेनिया की जोड़ी ने सेट को टाईब्रेकर तक खींचा लेकिन हार गईं।

सुपर टाईब्रेकर में सानिया और आंद्रेजा छाई रही। इस जोड़ी को 5-1 की बढ़त बनाने के बाद मुकाबला जीतने में अधिक परेशानी नहीं हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\