देश की खबरें | सानिया मिर्जा चोट के कारण अमेरिकी ओपन से हटीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने चोट के कारण अमेरिकी ओपन के आगामी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने चोट के कारण अमेरिकी ओपन के आगामी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

सानिया पिछले काफी समय से सिर्फ युगल मुकाबलों में खेलती है।

सानिया को यह चोट दो सप्ताह पहले कनाडा में लगी थी। उन्होंने पहले घोषणा की थी कि यह उनके पेशेवर करियर का आखिरी साल होगा। अमेरिकी ओपन से हटने के बाद हालांकि उनके इस फैसले पर असर पड़ सकता है।

इस 35 साल की खिलाड़ी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि इस महीने टोरंटो में ‘कैनेडियन ओपन’ के दौरान उन्हें चोट लग गयी थी।

सानिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘नमस्कार दोस्तों, एक नयी खबर। मेरे पास साझा करने के लिए बहुत अच्छी सूचना नहीं है। दो सप्ताह पहले कनाडा में मेरी कोहनी में चोट लग गयी थी। मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कल हालांकि जब मेरा स्कैन हुआ तो पता चला कि यह गंभीर चोट है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे कुछ सप्ताह के लिए खेल से दूर रहना होगा और मैं अमेरिकी ओपन से हट गई हूं।’’

अमेरिकी ओपन का आयोजन 29 अगस्त से 11 सितंबर तक होगा।

सानिया ने इससे पहले कहा था कि 2022 के सत्र के आखिरी में वह खेल को अलविदा कहेंगी। वह हालांकि अब अपनी इस योजना को बदलने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह आदर्श नहीं है और मेरे लिए बुरा समय है और इससे संन्यास की मेरी योजनाएं बदल जायेंगी लेकिन मैं आप सभी को इसकी सूचना देना जारी रखूंगी।’’

वह टोरंटो में मेडिसन कीज के साथ महिला युगल के सेमीफाइनल में पहुंची थी। सानिया ने पिछले सप्ताह सिनसिनाटी ओपन में भी हिस्सा लिया था।

सानिया ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन, विंबलडन और अमेरिकी ओपन महिला युगल का खिताब एक-एक बार जीता है। उन्होंने इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन मिश्रित युगल में एक-एक खिताबी जीता दर्ज की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट