खेल की खबरें | सांचेज के शानदार प्रदर्शन से इंटर मिलान ने ब्रेसिया को 6-0 से करारी शिकस्त दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंटर मिलान एशले यंग (पांचवें), सांचेज (20वें) और डेनिलो डि एंब्रोसियो (45वें मिनट) के गोल से मध्यांतर तक 3-0 से आगे था। इसके बाद राबर्टो गैगलियार्डिनी (52वें), क्रिस्टियन एरिक्सन (81वें) और एंटोनियो कांड्रेवा (88वें मिनट) ने दूसरे हाफ में गोल दागे।

इंटर मिलान एशले यंग (पांचवें), सांचेज (20वें) और डेनिलो डि एंब्रोसियो (45वें मिनट) के गोल से मध्यांतर तक 3-0 से आगे था। इसके बाद राबर्टो गैगलियार्डिनी (52वें), क्रिस्टियन एरिक्सन (81वें) और एंटोनियो कांड्रेवा (88वें मिनट) ने दूसरे हाफ में गोल दागे।

इस जीत से इंटर मिलान के 29 मैचों में 64 अंक हो गये हैं और वह चौथे स्थान पर काबिज अटलांटा से सात अंक आगे हो गया है लेकिन लीग में शीर्ष पर चल रहे युवेंटस से आठ अंक पीछे है। ब्रेसिया पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा बढ़ गया है। उसके 29 मैचों में 18 अंक हैं।

यह भी पढ़े | विश्व कप-2011 फिक्सिंग मामला, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा से होगी पूछताछ.

एक अन्य मैच में एसी मिलान ने दो गोल से पिछड़ने के बावजूद स्पॉल के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला। स्पॉल जीत के करीब था लेकिन मैच समाप्त होने से कुछ सेकेंड पहले उसके डिफेंडर फ्रांसेस्को विकारी ने आत्मघाती गोल दाग दिया।

अन्य मैचों में हेलास वेरोना ने पार्मा को 3-2 से, सैंपडोरिया ने लेसी को 2-1 से और फियोरेनटिना ने सासुलो को 3-1 से हराया। बोलोना और कैगलियारी का मैच 1-1 से ड्रा रहा।

यह भी पढ़े | इरफान पठान का बड़ा खुलासा, कहा- मुझे नंबर-3 पर प्रमोट करने का आइडिया सचिन तेंदुलकर का था, ग्रेग चैपल का नहीं.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\