खेल की खबरें | समीर, किरण, अश्मिता थाईलैंड ओपन के मुख्य ड्रा में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा, किरण जॉर्ज और अश्मिता चालिहा ने मंगलवार को यहां क्वालीफाइंग दौर में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर सीधे गेम में जीत से थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट की एकल स्पर्धा के मुख्य ड्रा में प्रवेश किया।

बैंकॉक, 30 मई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा, किरण जॉर्ज और अश्मिता चालिहा ने मंगलवार को यहां क्वालीफाइंग दौर में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर सीधे गेम में जीत से थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट की एकल स्पर्धा के मुख्य ड्रा में प्रवेश किया।

वापसी कर रहे समीर ने पहले दो मैच में वॉकओवर - इंडोनेशिया के क्रिस्टियन एडिनाटा और स्पेन के लुईस एनरिक पेनालवर - मिलने के बाद मलेशिया के यियोह सेंग जो को 21-12, 21-17 से पराजित किया।

हाल में स्लोवेनिया ओपन जीतने वाले 28 साल के समीर का सामना मुख्य ड्रा के शुरुआती दौर में डेनमार्क के मैग्नस जोहाननेसन से होगा।

वहीं 2022 ओडिशा ओपन विजेता किरण ने साथी भारतीय कार्तिकेय गुलशन कुमार को 21-14, 21-18 से हराने के बाद कोरिया के जियोन हेयोक जिन को 21-10, 21-14 से पराजित किया। अब वह बुधवार को तीसरे वरीय चीन के शि युकी से भिड़ेंगे।

महिला एकल में अश्मिता चालिहा ने साथी भारतीय उन्नति हुड्डा को 21-16, 13-21, 21-19 और एस्तोनिया की क्रिस्टिन कुबा को 21-19, 21-11 से शिकस्त दी।

असम की यह खिलाड़ी मुख्य ड्रा के पहले मुकाबले में हमवतन मालविका बंसोड के सामने होंगी।

अन्य खिलाड़ियों में तोक्यो ओलंपियन बी साई प्रणीत और राष्ट्रीय चैम्पियन मिथुन मंजूनाथ को मुख्य ड्रा में प्रमोट किया गया। प्रणीत का सामना फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से होगा और मंजूनाथ की भिड़ंत दूसरे वरीय कुनलावुत वितिदसर्ण से होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस