देश की खबरें | संभल:पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस पर दवा लेने से रोकने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के राया सत्ती पुलिस चौकी में कथित तौर पर हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की मौत हो गयी। परिजनों ने आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के खग्गू सराय निवासी इरफान (45) की मौत पुलिस हिरासत में हुई और पुलिस ने उसे दवा नहीं लेने दी।

संभल (उप्र), 20 जनवरी संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के राया सत्ती पुलिस चौकी में कथित तौर पर हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की मौत हो गयी। परिजनों ने आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के खग्गू सराय निवासी इरफान (45) की मौत पुलिस हिरासत में हुई और पुलिस ने उसे दवा नहीं लेने दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे शफीक बेगम नाम की महिला ने नखासा थाना क्षेत्र के राया सत्ती पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उसने कहा था कि उसने इरफान (अपने भतीजे) के माध्यम से किसी को छह लाख रुपये दिए थे। हालांकि, जिस व्यक्ति को पैसे देने का दावा किया गया है, उसका कहना है कि उसे पैसे नहीं मिले हैं।

पुलिस के अनुसार महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिसकर्मियों को जांच के लिए मौके पर भेजा गया और इरफान (45) को पुलिस चौकी लाया गया। पुलिस ने कहा कि इरफान ने चौकी में कहा कि उसे दवा लेने की जरूरत है, जिसकी उसे अनुमति दे दी गई।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद उसने सीने में दर्द की शिकायत की तो उसे उसके बेटे के साथ पुलिस चौकी से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत संभवतः हृदयाघात से हुई होगी।

एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा दवा न लेने देने का आरोप पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने कहा कि चौकी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और पिता-पुत्र कुछ मिनट तक ही वहां पर रुके थे।

एसपी ने कहा कि पुलिस चौकी प्रभारी ने खुद उन्हें दवा लेने को कहा था। एसपी ने यह भी कहा कि राया सत्ती में उस समय की सीसीटीवी फुटेज उनके द्वारा जारी की गई है, जिसमें दिख रहा है कि उक्त व्यक्ति को पुलिस द्वारा पानी दिया गया जिससे उसने दवा पी थी। लेकिन कुछ देर बाद वह खुद ही चलते हुए गिर गया।

मृतक की पत्नी रेशमा ने कहा कि पांच पुलिसकर्मी उसके पति को गिरफ्तार करके ले गए थे। उसने कहा कि उसके पति बीमार हैं और मुरादाबाद में उनकी नाक की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है। पत्नी ने कहा कि पुलिस ने उन्हें दवा भी नहीं लेने दी और गिरफ्तार कर लिया। रेशमा के पांच बच्चे हैं।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\