देश की खबरें | सलमान के घर पर गोलीबारी का मामला: हरियाणा से एक संदिग्ध हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में हरियाणा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 अप्रैल बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में हरियाणा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध का संबंध गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक से है और वे घटना से पहले तथा बाद में लगातार संपर्क में थे।

उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई से निर्देश लेने का संदेह है।

अधिकारी ने कहा कि रविवार को यहां बांद्रा इलाके में खान के आवास पर गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार सागर पाल और विक्की गुप्ता हिरासत में लिए गए संदिग्ध को अपनी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे थे तथा फोन इंटरनेट के माध्यम से किया गया था।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद पाल और गुप्ता मुंबई से भागकर भुज की ओर चले गए तथा सूरत के पास उन्होंने उस मोबाइल फोन का सिम कार्ड बदल दिया जिसका उपयोग वे बातचीत के लिए कर रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी निगरानी के दौरान संज्ञान में आया कि पुलिस को भ्रमित करने के लिए वे बार-बार मोबाइल फोन बंद कर देते थे। लेकिन जिस नंबर पर उन्होंने फोन किया वह हमेशा एक ही था।

अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध को हरियाणा में पकड़े जाने के बाद मुंबई लाया गया। उन्होंने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है लेकिन मामले में उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस ने पूर्व में दावा किया था कि पाल और गुप्ता को सलमान के आवास पर गोलीबारी करने के लिए लगभग एक लाख रुपये दिए गए थे तथा काम पूरा होने के बाद और अधिक पैसे देने का वादा किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी