हादी मतर (27) पर हत्या की कोशिश और हमले का आरोप है। उसने रुश्दी पर तब हमला किया था, जब वह अगस्त 2022 में भाषण देने की तैयारी कर रहे थे। हादी ने रुश्दी पर चाकू से कई वार किए थे। उसने खुद को निर्दोष बताया है।
इस हमले की वजह से 77 वर्षीय लेखक की एक आंख की रोशनी चली गई और उन्हें उबरने में कई महीने लगे। रुश्दी ने पिछले साल जारी अपने संस्मरण में इस घटना के बारे में विस्तार से बताया। हमले में मंच पर रुश्दी के साथ मौजूद एक वक्ता भी घायल हो गए थे।
पश्चिमी न्यूयॉर्क मामले में जूरी सदस्यों ने सोमवार को उस कला संस्थान के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए, जहां रुश्ती पर चाकू से हमला हुआ था।
हमले के बाद दर्शकों द्वारा पकड़े जाने के बाद से ही हादी हिरासत में है।
यह मुकदमा दो सप्ताह तक चलने का अनुमान है। जूरी सदस्यों को हमले के दिन के वीडियो और तस्वीरें दिखाई जाएंगी।
हालांकि, जिला अटॉर्नी जेसन श्मिट के अनुसार, उनके दिवंगत ईरानी नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी द्वारा रुश्दी की हत्या के लिए जारी किए गए फतवे के बारे में सुनवाई करने की संभावना नहीं है।
“मिडनाइट्स चिल्ड्रन” और “विक्ट्री सिटी” के लेखक रुश्दी ने 1989 में “द सैटेनिक वर्सेज” उपन्यास लिखा था, जिसके बाद खुमैनी ने फतवा जारी किया, जिसके चलते उन्हें कई वर्षों तक छिपकर जीवन बिताना पड़ा था। “द सैटेनिक वर्सेज” को कुछ मुसलमान ईशनिंदात्मक मानते हैं।
सोमवार को अपनी शुरुआती गवाही के दौरान श्मिट ने कहा, “यह गलत पहचान का मामला नहीं है। हादी ही वह व्यक्ति है, जिसने बिना किसी उकसावे के रुश्दी पर हमला किया।”
हालांकि, हादी का प्रतिनिधित्व करने वाले एक सरकारी वकील ने जूरी सदस्यों से कहा कि यह मामला उतना सीधा नहीं है, जितना अभियोजकों ने इसे बताया है।
एक अलग अभियोग में संघीय अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि 2006 में एक आतंकवादी संगठन द्वारा फतवे का समर्थन किए जाने के कारण हादी यह हमला करने के लिए प्रेरित हुआ। आतंकवाद के आरोपों पर बाद में बफेलो स्थित अमेरिकी जिला न्यायालय में सुनवाई निर्धारित की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY