देश की खबरें | सलमान खान 'बिग बॉस 2020' से छोटे पर्दे पर लौटेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कामयाब रियलिटी शो 'बिग बिस' के अगले संस्करण में जल्द छोटे पर्दे पर नजर आएंगे।
मुंबई, नौ अगस्त बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कामयाब रियलिटी शो 'बिग बिस' के अगले संस्करण में जल्द छोटे पर्दे पर नजर आएंगे।
टीवी चैनल कलर्स ने शनिवार को शो का प्रोमो इंस्टाग्राम पर साझा किया। साथ में शीर्षक दिया कि कार्यक्रम अपने 14वें संस्करण के लिए तैयारी कर रहा है और 'दृश्य बदलेगा'।
यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में पिछले 24 घंटे में 987 नए मरीज पाए गए: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सलमान के पनवेल के फार्महाउस पर शूट हुए प्रोमो में 54 साल के अभिनेता खेती करते दिख रहे हैं।
सलमान ने वीडियो में कहा, '' लॉकडाउन सबकी जिंदगियों में स्पीड ब्रेकर बना। इसलिए मैं चावल की खेती कर रहा हूं और ट्रैक्टर चला रहा हूं।''
यह भी पढ़े | Mumbai Loal Train wallet: लोकल ट्रेन में गायब 14 साल बाद मिला खोया हुआ पर्स, रेलवे पुलिस ने शख्स को लौटाया.
वीडियो में सलमान बोल रहे हैं, '' लेकिन वक्त आ गया है कि दृश्य को बदला जाए।''
इसके साथ ही स्क्रीन पर ''बिग बॉस 2020'' का लोगो नजर आता है।
'भारत' स्टार 2010 से इस रियलिटी शो की मेजबानी कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)