देश की खबरें | सलमान खान ने कमाल खान के खिलाफ अवमानना की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को यहां की एक अदालत में एक आवेदन दायर कर मांग की कि अभिनेता कमाल आर खान के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू की जाए क्योंकि वह वचन देने के बाद भी लगातार मानहानिकारक टिप्पणी कर रहे हैं।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

मुंबई, सात जून बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को यहां की एक अदालत में एक आवेदन दायर कर मांग की कि अभिनेता कमाल आर खान के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू की जाए क्योंकि वह वचन देने के बाद भी लगातार मानहानिकारक टिप्पणी कर रहे हैं।

यह आवेदन सलमान द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में दाखिल किया गया है। मानहानि के मुकदमे में सलमान ने कमाल आर खान को उनके, कारोबार व फिल्मों पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से वीडियो बनाने और अपलोड करने या कोई अन्य सामग्री को अपलोड करने से रोकने का अनुरोध किया है।

जब पिछले महीने मानहानि के मुकदमे की सुनवाई हुई तो कमाल आर खान के वकील मनोज गडकरी ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल सुनवाई की अगली तारीख तक सलमान के खिलाफ कोई और मानहानिकारक पोस्ट या टिप्पणी नहीं करेंगे।

सलमान ने कमाल आर खान के खिलाफ हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'राधे' की समीक्षा को लेकर मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।

सोमवार को सलमान के वकील प्रदीप गांधी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सी वी मराठे से कहा कि आश्वासन के बावजूद कमाल आर खान लगातार अपमानजनक ट्वीट कर रहे हैं।

गांधी ने दलील दी, ‘यह अदालत की अवमानना है।”

इसके बाद कमाल आर खान के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग करते हुए एक आवेदन दाखिल किया गया।

अदालत ने आवेदन पर दलीलें सुनीं और इसे आगे की सुनवाई के लिए 11 जून को सूचीबद्ध कर दिया।

अदालत ने कहा कि तब तक कमाल आर खान के वकील मनोज गडकरी द्वारा दिया गया बयान जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\