देश की खबरें | पलामू में सेल्समैन को गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महाबीर मोड़ के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने पतंजलि कंपनी के सेल्समैन को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मेदिनीनगर (झारखंड), तीन नवंबर पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महाबीर मोड़ के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने पतंजलि कंपनी के सेल्समैन को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त कंपनी के सेल्समैन संतोष चन्द्रवंशी (32) को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि कर्मचारी को इलाज के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लेस्लीगंज के थानेदार गौतम कुमार राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।

उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना आपसी रंजिश का परिणाम है या लूट की कोशिश का।

राय ने बताया कि कर्मचारी की स्थिति सामान्य होने पर उससे पूछताछ के बाद ही घटना की वजह साफ हो सकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड