जरुरी जानकारी | महंगी आवासीय संपत्तियों की बिक्री मार्च तिमाही में 2.5 गुना हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में महंगी आवासीय संपत्तियों की बिक्री ढाई गुना होकर 4,000 इकाई रही है।

नयी दिल्ली, आठ मई इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में महंगी आवासीय संपत्तियों की बिक्री ढाई गुना होकर 4,000 इकाई रही है।

रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई के मुताबिक, देश के सात प्रमुख शहरों में बेहतर सुविधाओं वाले बड़े अपार्टमेंट की भारी मांग है।

सीबीआरई ने एक रिपोर्ट में कहा कि एक साल पहले इसी अवधि में महंगी आवासीय संपत्तियों की 1,600 इकाई बिकी थीं।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में महंगे मकानों की बिक्री मार्च तिमाही में तीन गुना होकर 1,900 इकाई रही। एक साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा 600 इकाई था।

मुंबई में महंगे अपार्टमेंट की बिक्री 800 इकाई से बढ़कर 1,150 इकाई हो गई।

इसी तरह पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में भी तेजी देखी गई।

सीबीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)-भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका अंशुमान मैगजीन ने कहा कि आने वाली तिमाहियों में भी यह गति जारी रहने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\