देश की खबरें | सायरा बानो ने रक्षाबंधन के मौके पर दिलीप कुमार और लता मंगेशकर को याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षाबंधन के मौके पर दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से इतर अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार और स्वरकोकिला लता मंगेशकर के बीच भाई-बहन के स्नेह भरे रिश्ते को याद किया।

मुंबई, 30 अगस्त रक्षाबंधन के मौके पर दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से इतर अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार और स्वरकोकिला लता मंगेशकर के बीच भाई-बहन के स्नेह भरे रिश्ते को याद किया।

बानो ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें लता मंगेशकर को कुमार को राखी बांधते देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि काम की भारी व्यस्तता के बावजूद मंगेशकर हर रक्षाबंधन पर कुमार को राखी जरूर बांधती थीं।

बानो ने कहा कि वह हर साल रक्षाबंधन पर मंगेशकर को एक साड़ी उपहार में देती थीं।

पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘भारतीय सिनेमा के कोहिनूर दिलीप साहब और भारतीय संगीत जगत की स्वरकोकिला लता मंगेशकर के बीच शानदार करियर की चकाचौंध से परे भाई-बहन का प्यार भरा रिश्ता था।’’

बानो ने कहा, ‘‘कामकाज या यात्रा या किसी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता में व्यस्त होने के बावजूद, वे दोनों रक्षाबंधन पर एक-दूसरे से जरूर मिलते थे और लताजी (दिलीप) साहब के हाथ पर पवित्र राखी बांधती थीं।’’

उन्होंने कहा कि कुमार और मंगेशकर लोकल ट्रेन में यात्रा करते थे और अपने ‘‘विचार, अनुभव साझा करते थे और एक-दूसरे से सलाह लेते थे।’’

बानो ने कहा, ‘‘ऐसी ही एक यात्रा के दौरान दिलीप साहब ने लताजी से उर्दू के सही उच्चाहरण के महत्व का जिक्र किया और कहा कि कैसे नुक्ता जैसी एक सरल चीज भी शब्दों को सुंदर बना देती है... हर मायने में एक आज्ञाकारी बहन लताजी ने उनकी सलाह पर ध्यान दिया और एक उर्दू पढ़ाने वाले की सहायता ली।’’

उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया के दोनों दिग्गजों के बीच का बंधन ‘‘आखिर तक’’ बरकरार रहा।

बानो ने कहा, ‘‘लताजी अक्सर दिलीप साहब से मिलने हमारे घर आती थीं और वे दोपहर का खाना या रात का खाना एक साथ खाते थे। पिछली बार जब वह यहां आई थीं, तो उन्होंने प्यार से दिलीप साहब को अपने हाथों से खाना खिलाया था।’’

दिलीप कुमार का जुलाई 2021 में निधन हो गया और मंगेशकर का 2022 में फरवरी में निधन हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\