जरुरी जानकारी | साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉयज के आईपीओ को अंतिम दिन 543 गुना अभिदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉयज लि. के 15 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन शुक्रवार को 543 गुना अभिदान मिला।
नयी दिल्ली, तीन मई साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉयज लि. के 15 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन शुक्रवार को 543 गुना अभिदान मिला।
एसएमई आईपीओ के तहत 23,72,000 शेयर बिक्री के लिए रखे गये हैं, जबकि आवेदन 128.98 करोड़ शेयरों के लिए आये हैं। इस प्रकार, 543 गुना अभिदान मिला है।
कंपनी को खुदरा निवेशकों के खंड में 533 गुना अभिदान मिला।
गैर-खुदरा निवेशकों के खंड में 538 गुना अभिदान मिला।
कंपनी डॉल्फिन ब्रांड के अंतर्गत भोजन पकाने के बर्तन और संबंधित उपकरण के कारोबार में है। कंपनी बीएसई के एसएमई मंच पर आठ मई को सूचीबद्ध होगी।
अहमदाबाद की इस कंपनी का आईपीओ 30 अप्रैल को खुला था।
आईपीओ में 25 लाख नए शेयर जारी किए गए थे और मूल्य दायरा 60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ को खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए 50 प्रतिशत आरक्षित किया गया था।
साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉयज लिमिटेड ने सार्वजनिक निवेशकों से लगभग 15 करोड़ रुपये जुटाए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)