जरुरी जानकारी | साई सिल्क्स के आईपीओ को दूसरे दिन 33 प्रतिशत अभिदान मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खुदरा परिधान विक्रेता साई सिल्क्स (कलामंदिर) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 33 प्रतिशत अभिदान मिला है।
नयी दिल्ली, 21 सितंबर खुदरा परिधान विक्रेता साई सिल्क्स (कलामंदिर) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 33 प्रतिशत अभिदान मिला है।
एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 3,84,86,309 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले दूसरे दिन 1,27,49,966 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
पात्र संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 51 प्रतिशत, खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 26 प्रतिशत और गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 27 प्रतिशत अभिदान मिला।
आईपीओ में 600 करोड़ रुपये की ताजा पेशकश और 2,70,72,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है।
निर्गम के लिए मूल्य सीमा 210-222 रुपये प्रति शेयर है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से लगभग 1,201 करोड़ रुपये मिलेंगे।
साई सिल्क्स को निर्गम के पहले दिन बुधवार को सात प्रतिशत अभिदान मिला था।
कंपनी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 360 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)