देश की खबरें | खेलो इंडिया के फर्जी विज्ञापन के जरिये खिलाड़ियों से ठगी के मामले में साइ ने जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगले साल के खेलो इंडिया गेम्स के फर्जी विज्ञापन के जरिये खिलाड़ियों को चूना लगाये जाने के मामले में भारतीय खेल प्राधिकरण ने एफआईआर दर्ज कराके मामले की तुरंत जांच की मांग की है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार नवंबर अगले साल के खेलो इंडिया गेम्स के फर्जी विज्ञापन के जरिये खिलाड़ियों को चूना लगाये जाने के मामले में भारतीय खेल प्राधिकरण ने एफआईआर दर्ज कराके मामले की तुरंत जांच की मांग की है ।

खेलो इंडिया गेम्स अगले साल पंचकूला में होने हैं ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: पाकिस्तान को फिर से चेताया राजनाथ सिंह ने, पूरा POK भारत का हिस्सा था, है और रहेगा.

साइ ने एक बयान में कहा ,‘‘ भारतीय खेल प्राधिकरण को देश भर से जमीनी स्तर के खिलाड़ियों से अनेक शिकायतें मिली हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक विज्ञापन के जरिये पंचकूला में 2021 में होने वाले खेलो इंडिया गेम्स में भागीदारी के लिये आवेदन मंगवाये गए हैं ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ विज्ञापन में खिलाड़ियों को खेलो इंडिया शिविर में भाग लेने के लिये 6000 रूपये जमा कराने को कहा गया और उन्हें आश्वासन दिया गया कि ट्रायल के बाद वे खेलों में भाग ले सकेंगे ।’’

यह भी पढ़े | CTET 2020 Update: अगले साल 31 जनवरी को होगा सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट.

साइ ने कहा कि विज्ञापन में युवा कार्य और खेल मंत्रालय , साइ और खेलो इंडिया के लोगो का भी इस्तेमाल किया गया जिससे खिलाड़ियों को लगा कि ये सरकारी विज्ञापन है ।

साइ को दोषियों के बैंक खातों का पता चल गया है और मामले की जांच की मांग की गई है ।

बयान में कहा गया ,‘‘ यह व्यक्ति आगरा का निवासी है । साइ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराई है ।’’

साइ ने कहा कि खेलो इंडिया सरकारी योजना है और इसमें भाग लेने के लिये कोई शुल्क नहीं देना होता है ।इसके साथ ही इसके लिये कोई ट्रायल भी नहीं होता है । खिलाड़ी स्कूली खेलों और यूनिवर्सिटी खेलों में अपने प्रदर्शन के जरिये क्वालीफाई कर सकते हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\