जरुरी जानकारी | साह पॉलीमर्स के आईपीओ को पहले दिन 86 प्रतिशत अभिदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साह पॉलीमर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन के पहले दिन शुक्रवार को 86 प्रतिशत अभिदान मिला।
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर साह पॉलीमर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन के पहले दिन शुक्रवार को 86 प्रतिशत अभिदान मिला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 56,10,000 शेयरों की पेशकश पर 48,04,470 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के श्रेणी को 2.07 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को पूर्ण अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) के हिस्से को 38 प्रतिशत अभिदान मिला है।
आईपीओ के तहत 1.02 करोड़ नये शेयर जारी किए जाएंगे। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 61-65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)