देश की खबरें | सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए : खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड की सिलक्यारा में सुरंग में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर बाहर निकाले जाने पर मंगलवार को खुशी जताई और कहा कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए ताकि आगे ऐसी परिस्थिति पैदा न हो।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड की सिलक्यारा में सुरंग में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर बाहर निकाले जाने पर मंगलवार को खुशी जताई और कहा कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए ताकि आगे ऐसी परिस्थिति पैदा न हो।

पिछले दो सप्ताह से सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के प्रयास में मंगलवार शाम को तब सफलता मिली, जब बचाव पाइप डालने का काम पूरा होने के करीब एक घंटे बाद पहले मजदूर को बाहर लाया गया।

खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में पिछले 17 दिन से फँसे मज़दूरों को आज सकुशल बाहर निकाला गया। ये हम सभी के लिए बेहद राहत और हर्ष की बात है।"

उन्होंने कहा, "140 करोड़ भारतवासियों की प्रार्थना व एनडीएमए समेत सभी एजेंसियों का इतने दिनों से चल रहा अभियान आख़िरकार कामयाब हुआ, आप सभी को बधाई।"

खरगे ने यह भी कहा, "सरकार से आग्रह है कि मज़दूर भाइयों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ व उचित मुआवज़ा मुहैया कराया जाए। सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए ताकि ऐसी परिस्थिति फिर से उत्पन्न न हो।"

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ''17 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकाला गया है। पूरा देश श्रमिकों के धैर्य को सलाम करता है। राष्ट्र पूरी बचाव टीम के समर्पण, कौशल और दृढ़ता की भी सराहना करता है और उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू