देश की खबरें | बीएसएफ के न्यायाधिकार क्षेत्र बढ़ाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ शिअद का रोड शो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने केंद्र द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का न्यायाधिकार क्षेत्र बढ़ाने के खिलाफ शुक्रवार को रोड शो किया और दावा किया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी इस (कानून) पर सहमत है।

अमृतसर, 29 अक्टूबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने केंद्र द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का न्यायाधिकार क्षेत्र बढ़ाने के खिलाफ शुक्रवार को रोड शो किया और दावा किया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी इस (कानून) पर सहमत है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हाल में बीएसएफ अधिनियम में संशोधन किया है और पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे में बल को तलाशी लेने, जब्ती करने और गिरफ्तारी करने का अधिकार दिया है।

भाजपा को छोड़ पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों ने राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर बीएसएफ के न्यायाधिकार क्षेत्र बढ़ाने के लिए केंद्र द्वारा जारी अधिसूचना के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने का फैसला किया है।

शिअद ने केंद्र के इस फैसले के खिलाफ अटारी सीमा से अमृतसर के गोल्डन गेट तक रोड शो किया। पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बाद ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र के फैसले के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग बाहर आए हैं, जो स्पष्ट संकेत देता है कि वे ‘‘सीमा सुरक्षा बल के न्यायाधिकार क्षेत्र में विस्तार कर संघीय ढांचे को क्षीण करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ संघवाद को बचाने और कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा भारत सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण करने और पंजाब में केंद्र का न्यायाधिकार क्षेत्र विस्तार करने पर नाराजगी प्रकट करने के लिए शिअद द्वारा बुलाए गए विरोध मार्च में हजारों लोग शामिल हुए और पंजाबियों ने मानवता का समुंदर बना दिया।’’

बादल ने एक अन्य ट्वीट में दावा किया कि अटारी सीमा से गोल्डन गेट तक के छह किलोमीटर के रास्ते में आयोजित विरोध मार्च में 20 हजार मोटरसाइकिल सवारों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि पंजाबी केंद्र के अधीन राज्य को लाने की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।

बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री को तस्वीर खिंचवाने में शामिल होने के बजाय बात करनी चाहिए। उन्हें पंजाब मंत्रिमंडल से सरकारी आदेश जारी करवाना चाहिए कि राज्य प्रशासन अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे के बाहर बीएसएफ को पुलिस की ड्यूटी करने की अनुमति नहीं देगा।

बादल ने कहा, ‘‘ यह कड़ा फैसला लेने का समय है। राज्य की विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने से संकट का समाधान नहीं होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू