देश की खबरें | एमडीएच के अध्यक्ष धर्मपाल गुलाटी के निधन का सुनकर दुख हुआ : राष्ट्रपति कोविंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि एमडीएच के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन के बारे में जानकर उन्हें दुख हुआ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि एमडीएच के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन के बारे में जानकर उन्हें दुख हुआ है।

वर्षों तक कंपनी के प्रचार में दिखने वाले गुलाटी का बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास: 3 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वह 97 वर्ष के थे।

“मसालों के राजा” के नाम से मशहूर गुलाटी को 2019 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़े | योगी और उद्धव में Film City Project पर रार, सामना’ के जरिए शिवसेना का हमला- UP के मंत्री ने कही ये बात.

कोविंद ने ट्वीट किया, “पद्म भूषण से सम्मानित, 'महाशयां दी हट्टी' (एमडीएच) के अध्यक्ष श्री धर्मपाल गुलाटी जी के निधन से दुःख हुआ। वे भारतीय उद्योग जगत की एक प्रसिद्ध हस्ती थे। समाज सेवा के लिए किये गए उनके कार्य भी सराहनीय हैं। उनके परिवार व प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now